रविवार, 8 जनवरी 2012

अनुराधा चौधरी जी का सपा में हार्दिक स्‍वागत है

अनुराधा चौधरी जी के समाजवादी पार्टी में आने पर हार्दिक स्‍वागत है़। आपके सपा में आने से आशा है कि न केवल समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी आपको भी सम्‍मान महसूस होगा। ऐसा मेरा मानना है। पिछले दिनों कई नेता अलग अलग दलों से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं उनका भी मैं समाजवादी पार्टी में स्‍वागत करता हूं। हालांकि मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं ले‍किन अपनी भावनाओं को जाहिर करना मेरा अधिकार है। ऐसा इसलिए लिख रहा हूं ताकि कोई ये न समझे कि शायद मैं कोई बडा नेता हूं। पिछले दिनों माननीय अखिलेश जी ने डी पी यादव जी को पार्टी में लेने से मना कर दिया जिसका जनता के बीच में मैंने बहुत अच्‍छा संदेश जाते देखा है। ऐसा ही एच सिददीकी को भी शामिल न करने के निर्णय के साथ भी जनता का समर्थन मिलता मैंने देखा है। इस बार पार्टी एक बडी सफलता हासिल करने जा रही है जिसकी कामना विपक्षी पार्टी न करती हों, लेकिन जब रिजल्‍ट आयेंगे तो शायद मेरी ये बात सच साबित हो जायेगी। इन चुनावों में बसपा, भाजपा, कांग्रेस के सामने अपना मुख्‍य वोट बैंक बचाने का प्रयास करना होगा क्‍योंकि इन पार्टीयों का मुख्‍य वोट बैंक दूसरी पार्टीयों को जाने वाला है। इसका फायदा सपा को मिल सकता है। पिछले पांच साल पार्टी जनता की समस्‍याओं को लेकर सडक से लेकर जेल तक बसपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करती रही। जिस कारण आज जनता की पहली पसंद समाजवादी पार्टी बनी है। जनता को कन्‍या विद्याधन, बेरोजगारी भत्‍ता सहित कई लाभकारी योजनाओं की शुभारम्‍भ्‍ा की उम्‍मीद भावी सपा सरकार से है। पिछले कई महीनों से प्राथमिक व अन्‍य सरकारी शिक्षकों को वेतन न मिलने से भी बसपा सरकार के खिला्फ नाराजगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें